प्रयागराज न्यूज़ – पत्नी से विवाद कर नैनी पुल से कूद गया युवक

प्रयागराज – पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नैनी नए यमुना पुल से कूदकर जान दे दी। शुक्रवार को गोताखोर की मदद से उसका शव निकाला गया।

पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कीडगंज पुलिस ने बताया कि अलोपीबाग निवासी राहुल उर्फ नामित गौतम (28) का पत्नी पूजा के साथ गुरुवार रात में विवाद हुआ था।

किसी बात को लेकर दोनों में हुई झड़प के बाद राहुल घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि वह नशे में था और नये यमुना पुल से आकर कूद गया। रात में उसका कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह गोताखोर मनोज निषाद समेत अन्य टीमें लगाई गई। कुछ घंटों की मेहनत के बाद गोताखोर ने युवक का शव ढूंढ निकाला। घटना के बाद उसकी पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update