किराना दुकान की आड़ में चल रहा था फर्जीवाड़ा , मुख्य सरगना गिरफ्तार ?
सैकड़ों नकली दस्तावेज़ बरामद किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा किराना दुकान के आड़ में चोरी-छिपे फर्जी दस्तावेज / प्रमाण पत्र के आधार पर अवैध आधार कार्ड बनाने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।

मुख्य आरोपी किराना दुकानदार मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरोह फर्जी प्रमाण पत्र, नकली मुहर और क्लोन फिंगरप्रिंट के जरिए आधार कार्ड बनाता था, और एनीडेस्क से नेटवर्क चलाता था। छापेमारी में बड़ी मात्रा में लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, बैंक दस्तावेज़ और सैकड़ों फर्जी कागजात बरामद हुए। यह नेटवर्क पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फैला था।

