बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! अपहृत सकुशल बरामद अपहरणकर्ता गिरफ्तार ?
दिनांक 28.03.2026 को बिहार STF एवं बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से छापामारी कर अपहरणकर्ता साकेत कुमार सा०- मस्ती फतेहपुर थाना- लाखों जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत सोहेल खान को सकुशल बरामद किया गया। इस संदर्भ में साहेबपुर कमाल थाना कांड संख्या 75/26 दिनांक 28.03.2026 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार STF को आसूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 26.03. 2026 को बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थानान्तर्गत कुछ अपराधकर्मी द्वारा सोहेल खान, सा०-एस०के० मिराज पुरबो बेरा बेरी, थाना- बोस्टम बगान, जिला -परगना (पश्चिम बंगाल) की हत्या के नियत से अपहरण कर दियारा में छुपा रखा गया है। उक्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर अपहरणकर्ता साकेत कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत को सकुशल बरामद किया गया।बरामदगीः-
नगद राशि 1,01,740/-, स्कार्पियो- 01 एवं स्मार्ट फोन- 02

