बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार दूर करने को लेकर भाकपा ने दी चुनौती, मुंगरा बादशाहपुर नगर में जुलूस निकालकर जमकर किया प्रदर्शन

बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार दूर करने को लेकर भाकपा ने दी चुनौती,
मुंगरा बादशाहपुर नगर में जुलूस निकालकर जमकर किया प्रदर्शन
रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता
मुंगरा बादशाहपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा रविवार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अल्पसंख्यक उत्पीड़न आदि निम्न मांगों को लेकर नगर के नई बाजार तिराहा से मुख्य मार्ग से नारे लगाते हुए जुलूस निकालकर स्टेशन रोड नगर पालिका गेट में सभा कर त्वरित महंगाई व भ्रष्टाचार रोकने की मांग किया।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से देश व प्रदेश की जनता त्रस्त है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। बिजली ,डीजल व पेट्रोल के दाम कम किए जाएं, गैस के मूल वृद्धि पर रोक लगा उसके दाम कम किए जाएं।
कृषि संबंधित पर्याप्त व्यवस्था प्रत्येक सहकारी समितियों क्रय विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराए और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए।वक्ताओं ने कहा कि आज संविधान पर खतरा पैदा हो गया है।
लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता, समाजवादी प्रावधानों पर खतरा है। भारत की मिली जुली संस्कृति, सभ्यता, साझी विरासत को धूल-धुसरित किया जा रहा है। जनता के प्रमुख सवाल बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों का सवाल, कानून व्यवस्था है। यह प्रमुख चुनौती हैं।
भाकपा लंबी संघर्ष की यात्रा का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में पार्टी ने त्याग, बलिदान, कुर्बानी की अनूठी मिसाल पेश की थी।
बहुत से लोग जेल में बंद हुए, शहीद हुए लेकिन तमाम दुश्वारियां को जलते हुए भारत माता को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद जमीदारी उन्मूलन सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निर्माण कराने बैंकों का राष्ट्रीयकरण व आतंकवाद के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने कुर्बानी दी।
वक्ताओं ने कहा कि देश प्रदेश की वर्तमान सरकारों द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला, दलि,त अल्पसंख्यक उत्पीड़न, छात्रों की फीस बढ़ोतरी, पेट्रोलियम शराब रियल स्टेट में जीएसटी न लगाने भारतीय संघीय ढांचे को कमजोर करने किसानों के उत्पादन पर एमएसपी लागू करने बिजली बिल 2020 को वापस लेने आदि सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हुंकार भरी।
सभा का संचालन कम्युनिस्ट चंद पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव,जय प्रकाश प्रकाश सिंह कल्पना गुप्ता, सालिकराम पटेल, सुभाष चंद पटेल, विजय पटेल, राजदेव पटेल, संदीप कुमार शर्मा , विजय मौर्या, रविंद्र प्रजापति ,केसरी प्रसाद, उदय राज पटेल ,धर्मराज पटेल, शीतला प्रसाद शर्मा, कैलाश जायसवाल ,सुरेश चंद्र मौर्या व केशव मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।