बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम

बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम
रिपोर्ट–विक्की गुप्ता
मुंगराबादशाहपुर।सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से लेकर 12 तक की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने रंग बिरंगी कागजों को कटिंग करके बोर्ड को सजाया। प्रतियोगिता में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस व ब्लू के छात्रों ने हिस्सा लिया।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय,ब्लू हाउस तृतीय स्थान रहा। बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले में सोनाक्षी सिंह,शाशि पाण्डेय,तृषा गुप्ता,वैभव गुप्ता,आकांक्षा चौरसिया, देव गुप्ता,गरिमा केसरी, सोमांशी, प्रशांत,निखिल गुप्ता आदि को विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता (पिंटू) ने छात्रों का उत्साहवर्धन कर हुए उन्हें सम्मानित किया। बोर्ड में पर्यावरण पर आधारित, भारत के प्रसिद्ध देश भक्तों की जीवनी को दर्शाया गया।
ग्रीन हाउस ने रविंद्र नाथ टैगोर, झांसी की रानी, स्वामी विवेकानंद जी, भगत सिंह सुखदेव ,राजगुरु सहित महापुरुषों की जीवनी को चित्रों के माध्यम से बनाकर समझाया। ब्लू हाउस ने भारत संविधान, भारत का इतिहास, भारत का मानचित्र, लाल किला, इंडिया गेट संसद भवन व हाई कोर्ट का सचित्र वर्णन किया गया। रेड हाउस ने जलियांवाला कांड, अयोध्या राम मंदिर, बाबरी व पुलवामा कांड को दर्शाकर लोगों को समझाया।बोर्ड प्रतियोगिता में रंजीत गुप्ता नीरज मिश्रा व सुभाष मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, रमेश मिश्रा, निकिता राय,अभिषेक तिवारी, प्रज्ञा सिंह, नेहा सिंह, कमलेश मिश्रा , जगत यादव, सपना दुबे ,सरीबा, मधु, कंचन ,सुष्मिता, पल्लवी, प्रभा व सपना दुबे आदि लोग ने सहयोग किया।