महिला को अगवा कर दरिंदगी, पीड़िता की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, पुलिस से लगाई गुहार
महिला को अगवा कर दरिंदगी, पीड़िता की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, पुलिस से लगाई गुहार
महिला को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। होश आने पर महिला ने खुद को केदारनाथ पाया। महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।
विस्तार-:
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को होश आया तो वह केदारनाथ में थी। आरोपी महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं|
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 20 अगस्त को गांव निवासी एक युवक ने बहाने से उसे कार में बुलाया। उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला बेहोश हो गई। 22 अगस्त को महिला को होश आया तो उसने अपने आप को केदारनाथ में पाया।