मुंगरा बादशाहपुर में फरीदा डेंटल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

मुंगरा बादशाहपुर। क्षेत्र के मछली शहर रोड सरकारी हॉस्पिटल के पास स्थित फरीदा डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ फरीदा अंसारी व पत्रकार फहीम अंसारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि दांत शरीर का मुख्य सुरक्षा कवच है।

इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने में दांत अहम रोल निभाते हैं। कहा कि शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस डेंटल क्लीनिक के खुलने से आम लोगों के दांतों के रोग का समुचित इलाज किया जा सकेगा।

समाजसेवी व शिक्षक विमल सिंह (बड़े सिंह) ने कहा कि यह क्लीनिक आंतरिक संसाधनों से पूरी तरह से लैस है।

दांत संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को यहां बेहतर चिकित्सीय सेवा मिल सकेगी। विद्यालय डायरेक्टर राजन सिंह ने कहा कि दांत की देखरेख हर व्यक्ति के लिए जरूरी है लोगों की खूबसूरती और पर्सनैलिटी दातों से ही झलकती है।


इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. ताहिर अंसारी ने बताया कि इस अस्पताल के खोलने का मेरा मुख्य उद्देश्य है कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में दांत की देखभाल एवं उचित इलाज के लिए कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं है।

यहां मुंह से संबंधित बीमारी का इलाज किया जाएगा इसमें पायरिया, दांत निकालना, दांतो को भरना, दांतों की सफाई, इंफेक्शन सहित दांतों से संबंधित अन्य तरह की बीमारी का इलाज किया जाएगा।

ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता,विमल सिंह,रेयाज अहमद,फहीम अंसारी,दिनेश गुप्ता,तारिक अंसारी, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू ),हंसराज सिंह,जफर खान,कासिम अंसारी,जलील अहमद,अतहर, अंसारी, नानक चंद्र त्रिपाठी ,नीरज तिवारी,अनुपम तिवारी, वीरेंद्र कुमार, विक्की गुप्ता, के पी यादव व राजकुमार आदि मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update