मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े
रिपोर्ट – मनोज कुमार सिंह, जौनपुर
जलालपुर, जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, थाना जलालपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 393/25 धारा 109(1)/115(2)/351(3) बी.एन.एस. में वांछित अभियुक्त आलोक यादव पुत्र सुनील यादव निवासी छातीडीह थाना जलालपुर जनपद जौनपुर तथा दीपू उर्फ सुमित यादव पुत्र विनोद यादव निवासी छातीडीह थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को पुलिस ने थौर दादागंज तिराहा के समीप से हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
- उ0नि0 राजेश राम
- का0 कर्मधीर पाल
- का0 अजय चौहान
- का0 ओमप्रकाश यादव
- का0 देवानन्द
मुख्य रूप से शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।

