मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 फरवरी के बिच बारिश होने कि आशंका जताई जा रही है …

जौनपुर – हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में लोगों को बीमार बना सकता है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम पड़ रही ठंडक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। रविवार को खिली तेज धूप ने गर्मी का एहसास करा दिया था। पारा चढ़ने के कारण रात में कोहरा पड़ने लगा है। रविवार की रात कोहरा पड़ने के कारण सोमवार को सुबह गलन रही। पछुआ हवा के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे।

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को फिर ठंड का एहसास करा दिया। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम आगामी दिनों में 3 से लेकर 5 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

कभी-कभी हल्के से मध्यम बादल आसमान में छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया का कहना है कि अधिकतम तापमान 17-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 8-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूरब और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर हवा चलने का अनुमान है। बारिश हुई तो पारा गिरने के बाद लोगों को गलन सता सकती है। किसानों के साथ ही आम लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update