कुशीनगर: अब अपराधियों का बच निकलना नामुमकिन है! कुशीनगर पुलिस की हाई-टेक डिजिटल तकनीक ‘यक्ष एप’ ने सेवरही क्षेत्र में आतंक मचाने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई सेवरही टीम ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर 6 चोरी की बाइकों के साथ 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
CCTV फुटेज और तकनीक का ‘डेडली कॉम्बिनेशन ?
मामला तब सुलझा जब सेवरही पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए यक्ष एप का सहारा लिया। एप के जरिए क्षेत्र के सभी CCTV कैमरों को खंगाला गया और संदिग्धों के चेहरों का मिलान किया गया। ठकरहा क्षेत्र में संदिग्धों को देखते ही पुलिस ने उन्हें दबोचा और मौके पर ही एप के जरिए उनके चेहरे स्कैन किए, जिससे उनके पुराने काले कारनामों की पूरी कुंडली खुल गई।
बिहार कनेक्शन का पर्दाफाश ?
पकड़े गए चोरों ने कबूला कि वे उत्तर प्रदेश के बाजारों से गाड़ियां उड़ाते थे और उन्हें ठिकाने लगाने के लिए बिहार के गोपालगंज ले जाते थे। पकड़े गए अभियुक्तों में लड्डू यादव (बिहार), तबरेज अंसारी और कमलेश प्रसाद शामिल हैं। इनके पास से बरामद गाड़ियों पर यूपी और बिहार के नंबर प्लेट लगे हुए थे।
इस शानदार ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में:

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा व उ.नि. मिथिलेश प्रजापति, मुख्य आरक्षी उमेश कुमार और आरक्षी आदित्य प्रताप, किशन सिंह, अमित सिंह व मनोज यादव शामिल रहे।
तकनीक के इस दौर में पुलिस अब और भी हाई-टेक हो चुकी है। अहिरौली दान की आवाज’ आपसे अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी पुलिस को दें। आपकी सतर्कता और पुलिस की तकनीक मिलकर हमारे कुशीनगर को सुरक्षित बना सकती है।

