राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरु,मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर ने किया मतदान

राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरु,मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर ने किया मतदान

लखनऊ। देश के 15वें राष्ट्रनपति के लिए यूपी के विधान भवन में मतदान शुरु हो गया है। मुख्यीमंत्री योगी आदित्यानाथ ने विधान भवन के ति‍लक हाल में अपना वोट डाला।
राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

विधान भवन के तिलक हाल में मतदान स्थल बनाया गया है। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अफसर व पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रापति चुनाव के लिए सपा और रालोद विधायकों के साथ वोट डाला। वोट डालने से पहले अखि‍लेश यादव ने कहा कि मैं यशवंत सिन्हाा के लिए मतदान करूंगा।

देश में कोई ऐसा भी होना चाहिए जो समय समय पर देश की आर्थि‍क हालात के बारे में सरकार को बता सके। हम सभी श्रीलंका के हालात देख रहे हैं। ऐसे में हमे सोच समझकर काम करने की जरूरत है।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तथा पार्टी व मूवमेन्ट की सोच के मुताबिक ही आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले अपना समर्थन देने की घोषणा की।

मायावती ने कमजोर वर्गों के अन्य लोगों से भी उन्हें आज अपनी अन्तरात्मा के आधार पर वोट देने की अपील की है राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विधान भवन के तिलक हाल में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। पहला वोट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला।

उनके साथ मतदान करने आए संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी वोट डाला। उसके बाद मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा, सपा, अपना दल (एस) आदि दलों के विधायक डाल रहे हैं वोट। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीनय अध्यिक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने विधायकों के साथ वोट डाला।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update