रिवार्ड प्वाइंट्स के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: आगरा पुलिस ने 10 शातिर गिरफ्तार, ₹60 लाख की ठगी का खुलासा
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— रिवॉर्ड प्वाइंट्स का लालच देकर लोगों से ओटीपी प्राप्त कर साइबर अपराध कारित करने वाले गैंग के 10 अभियुक्तों को Agra Police द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 07 एटीएम कार्ड व 03 आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को रिवार्ड प्वाइंट्स का लालच देकर उनसे ओटीपी प्राप्त कर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरोह के कुछ सदस्य सिम कार्ड उपलब्ध कराने, कुछ लोगों को कॉल कर उन्हें झांसे में लेने तथा कुछ बैंक खाते उपलब्ध कराने का कार्य करते थे।
अभियुक्तगण द्वारा अब तक लगभग ₹60 लाख की साइबर धोखाधड़ी की जा चुकी है।

