लखनऊ: उत्तर प्रदेश सड़क हादसा कानपुर देहात में घटा। साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव

पहला सड़क हादसा कानपुर देहात में घटा। साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हादसों वाला शनिवार के बाद दुखद रविवार की शुरुआत हुई है। शनिवार की देर रात कानपुर में दूसरा हादसा हो गया। पहले कानपुर देहात में अनियंत्रित ट्रक पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई।

 बाद अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इन दोनों हादसों ने शनिवार को रुलाया तो माहौल रविवार को भी गमगीन है। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड का मामला गरमाया हुआ है। वहीं, गांधी जयंती के मौके पर कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। आइए, रविवार को यूपी और उत्तराखंड की प्रमुख खबरों के बारे में जानते हैं,

 आज माहौल को गरमाए रखेंगी।कानपुर में दो हादसों के बाद पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को दो बड़े सड़क हादसे हुए। इसमें अब तक 31 निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंडिका देवी मंदिर गए थे। लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसके बाद अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों में मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।किसान सम्मेलन में भाग लेंगे सतपाल मलिक

अब सतपाल मलिक अब राज्यपाल पद से रिटायर होने वाले हैं। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। गांधी जयंती के मौके पर वे अलीगढ़ के एक किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि यहां से वे अपनी अगली राजनीतिक पारी का संकेत दे सकते हैं।तिकुनिया हादसे की बरसी से पहले हलचल

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया मोड़ पर 3 अक्टूबर 2021 को घटी घटना की बरसी से पहले लखीमपुर खीरी में हलचल तेज हो गई है। देर शाम किसान नेता राकेश टिकैत के लखीमपुर पहुंचने की उम्मीद है। तिकुनिया गुरुद्वारा में बरसी का आयोजन होगा। किसान आंदोलन को लेकर पिछले साल 3 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी किसानों पर एसयूवी चढ़ा दी गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में 3 भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। इस हादसे का जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update