वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- क्षेत्र के खालीसपुर खुर्द कुटीर संस्थान चक्के में स्थित हंडिया बाबा मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी एवं आर जे शंकर नेत्रालय, वाराणसी की संयुक्त स्वास्थ्य टीमों द्वारा नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रभूषण दुबे ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर सभी क्षेत्रवासियों के लिए लगवाया जाता है जिसमें बीपी ,शुगर सहित अन्य जांच कुशल फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जाता है। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष शिविर आयोजित होता चला आ रहा है। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि क्षेत्र के 100 की संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आकर अपना जांच करवाया है। इस मौके पर प्रोफेसर धारणीधर दुबे ,पूर्व कुलपति ब्रह्मा देव दुबे ,प्रहलाद मिश्र, डॉ विजय मौर्य ,सुभाष मिश्र, कैलाश नाथ मिश्र, समेत क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


