शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाली महिला शूटर डॉक्टर: अनीता सिंह

शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाली महिला शूटर डॉक्टर: अनीता सिंह
गोरखपुर महोत्सव में चल रहे शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुषों और महिलाओं में सर्वाधिक दस मेडल मेडल जीतने वाली डॉक्टर अनीता सिंह ने गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे द्वारा सम्मानित हुई। डॉक्टर अनीता सिंह पहले से ही खेलों से जुड़ी हुई है ,शुरुआत में ताइक्वांडो जैसे खेल को इन्होंने खेला है। राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर्स गेम की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी डॉ. अनीता सिंह शूटिंग ही नहीं अपितु तैराकी , दौड़,रिले दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में भी ढेर सारे मेडल जीत रखे हैं।डॉ. अनीता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बनारस में हुई ।छात्र जीवन से ही खेलों में बढ़ चढ़ के भाग लिया ।कॉलेज स्तर पर भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किया। इन्होंने बताया कि आज की महिलाओं को अगर साधन उपलब्ध हो सके तो यह महिलाएं राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सकती हैं। वर्तमान समय में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही खेलों पर विशेष बल दे रही हैं। खेलों के प्रति जिन खिलाड़ियों का झुकाव है,उनका आर्थिक रूप से और साधन के रूप में भी मदद किया जा रहा है।डॉ अनीता सिंह ने बताया कि खेलों में इस प्रकार को रुचि को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिलाएं आज घर के अंदर ही सीमित नहीं रह गई है अपितु विभिन्न प्रकार के खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर और जनपद स्तर पर अपना परचम लहरा रही है। डॉक्टर अनीता सिंह ने बताया कि इस खेल से उनका काफी प्रसिद्धि भी मिली है, और उन्हें लोग बहुत प्यार से शूटर भाभी के रूप में जानते है।
डा. अनीता सिंह ने 2018 में मास्टर गेम देहरादून में हुए राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था ।