संस्थापक स्व यमुना प्रसाद गुप्त थे क्षेत्र के मदनमोहन मालवीय

संस्थापक स्व यमुना प्रसाद गुप्त थे क्षेत्र के मदनमोहन मालवीय

रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता

मुंगराबादशाहपुर  –मुगराबादशाहपुर में स्थित हिन्दू इंटर कालेज में संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त  की 124 वां जयंती बुधवार को धूमधाम से  मनाया गया |

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक नेता सालिक राम पटेल ने कहा कि संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त क्षेत्र के मदनमोहन मालवीय थे।वह समाज के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श थे। उनके पदचिन्हों पर चलना ही  उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी|

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजीव गुप्त ने कहा  कि अंग्रेजी हूकूमत के समय में विद्यालय की स्थापना करना बहुत दुरुह कार्य रहा होगा पर प्रतिकूल समय में भी विद्यालय की स्थापना कर संस्थापक ने निश्चचय ही बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है|

भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि पच्चीस साल की उम्र में विद्यालय की स्थापना तो दरकिनार रहा सोचना ही बहुत बड़ी बात है। संस्थापक की सोच को विस्तार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लक्ष्मी बाई बिग्रेड के अध्यक्ष मंजीत कौर ने  अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि बिट्रिश हुकूमत के समय के इस विद्यालय कारण अपेक्षित विकास नहीं हो सका जितना बाद के शिक्षण संस्थानों का तेजी से विकास हुआ है लेकिन इस विद्यालय का विकास न होना समाज के लिए बड़ी चुनौती है|

राजबहादुर चौरसिया  ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त उस समय में अगर चाहते तो जो धन विद्यालय के निर्माण में लगाये उससे व्यापार भी बढ़ा सकते थे लेकिन उनकी सोच ऊंची थी इसलिए उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के विद्यालय की स्थापना की|

सपा उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि ऐसे कम लोग दुनिया में पैदा होते है जो मरने के बाद भी एक तारिख बन कर चले जाते है|इस कोटि में संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त आते है|

कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक रमाशंकर शुक्ला व संचालन सीता राम पटेल व संदीप शर्मा ने किया| कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक बृजेश कुमार गुप्त ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यालय परिसर में स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की|संयोजक वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त व सह संयोजक पत्रकार शुभम कुमार गुप्त ने आभार व्यक्त किया| दयाराम सरोज व चंचल कुमार गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापित किया|

इस मौके पर  हदय नारायण गुप्त,धर्मराज पटेल,किसान नेता राजनाथ यादव, बाबूराम पटेल, सुरेन्द्र यादव,  प्रधानपति छोटे लाल बिंद ,राकेश कुमार गुप्त ,राहुल जी गुप्त,सूरज विश्वकर्मा,  त्रिपुरारी शंकर पटेल, नवल किशोर गुप्त, विक्की मोदनवाल,आर के शर्मा, आदि रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update