समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल दलों की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न ||

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल दलों की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न ||

 

( सन्तोष कुमार सिंह)

 

वाराणसी:- समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल दलों की जिलास्तरीय बैठक कोरौता स्थित सिकटहवा बाबा मंदिर के मैदान में सम्पन्न हुई । जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया गठबंधन में शामिल दलों ने 2022 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेते हुए अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने का आहवान किया । वक्ताओं ने जाती जनगणना कराने ,किसानों को सिंचाई का संसाधन मुहैया कराने , विपक्ष के दमन का जबाब वोट से देने , महिला , शिक्षक ,व्यापारी ,नौजवान ,बुनकरों के लिए योजनाएं लेकर सरकार चलाने की बात कही । बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर देने की बात कही । बेरोजगारी , महंगाई , भ्र्ष्टाचार , सत्ता के बल पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे |

 

बैठक में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल , पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ,पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह ,भासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ,सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान , प्रतगतशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव , महान दल जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या , अपना दल कमेरावादी जिलाध्यक्ष उमेश मौर्या , भगीदारी पार्टी पी के जिलाध्यक्ष अशोक प्रजापति , राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव , जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौहान ,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश सिंह मराबी , राष्ट्र उदय पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल , भारत माता पार्टी जिलाध्यक्ष गुड्डू बिन्द के साथ बाबा साहब वाहिनी राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर सोनू , युवजनसभा प्रदेश सचिव वरुण सिंह ,महिला सभा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियांशु यादव , लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि यदुवंशी , लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव ई0 विवेक सिंह ,उमेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू ने भी अपने विचार व्यक्त किये । सभा का संचालन विवेक यादव और धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आंनद मौर्या ने किया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update