साइबर क्राइम में बढ़ोतरी, आईजी बोले, बच्चों पर भी खास नजर रखने की जरूरत, पढिए पूरी खबर!
साइबर सेल – टेक्नोलॉजी से मिल रही सुविधाओं के बीच दुविधाएं भी कम नहीं है। बीकानेर सहित प्रदेशभर में साइबर क्राइम में हो रही बढ़ोतरी कारण टेक्नोलॉजी है। बीकानेर में भी अब हैंकिग, साइबर स्टॉकिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, सॉफ्टवेयर पायरेसी, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, वायरस ट्रांसमिशन जैसी अवैध गतिविधियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों पर खास नजर रखने की जरूरत है।
बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में साइबर क्राइम पर आयोजित सेमिनार में इस तरह की बात सामने आई। रेंज के आई ओम प्रकाश पासवान ने कहा कि बीकानेर पुलिस ने कई नवाचार किए है। साईबर रेस्पांड टीम का गठन किया गया है। इतना ही नहीं साईबर पेट्रोलिंग टीम भी बनी है। बीकानेर के एसपी योगेश यादव ने कहा की जनता में जागरूकता से ही साईबर क्राइम को रोका जा सकता है। एक बार क्राइम होने के बाद उसे पकड़ना बड़ी चुनौती होती है। अपराधी देश ही नही विदेश में भी हो सकता है। आम आदमी को किसी भी स्थिति में अपने डाटा ट्रांसफर नहीं करने चाहिए। किसी से भी ओटीपी शेयर नहीं करें। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि आम आदमी को जागरुक करने की जरूरत है। इस दौरान संभाग में साइबर क्राइम रोकने के लिए अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया गया। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने कहा कि जैसे- जैसे हम डिजिटल दुनिया में बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हो रही है।