हत्या कांड का Bihar Police ने किया सफल उद्भेदन !
घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 देशी कट्टा, 01 कारतूस एवं 05 मोबाइल फोन के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23.03.2026 को गोपालगंज जिले के मीरगंज थानांतर्गत हथुआ कुशौंधी मुख्य मार्ग पर कृष्णा सिंह को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए 01 शमसाद अली थाना-हथुआ 02. सुनील सिह थाना-श्रीपुर, 03 मुकेश कुमार शर्मा (सूटर) थाना-उचकागांव 04 जयप्रकाश राम थाना-हथुआ 05. अजीत कुमार गृप्ता थाना-हथुआ सभी जिला-गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया।

घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 देशी कट्टा, 01 कारतूस, एवं 05 मोबाइल फोन बरामद किया गया। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

