हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुलिस की गिरफ्त में, आलाकत्ल लोहे की रॉड व बांस की लाठी बरामद
रिपोर्ट – मनोज कुमार सिंह
जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड तथा बांस की लाठी बरामद की है।
घटना का विवरण
दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम ताला मझवारा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर निवासी रितिका पाण्डेय पुत्री रामकुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 395/25 धारा 110/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमे में आरोपी अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुत्र शेषमन पाण्डेय तथा उसका पुत्र अंश पाण्डेय नामजद किए गए थे।
गिरफ्तारी का विवरण
प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 राम अवतार यादव, उ0नि0 प्रदीप कुमार व हे0का0 चन्दन सिंह की संयुक्त टीम ने दिनांक 03 नवम्बर 2025 को अभियुक्त अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज को उसकी निशानदेही पर सई नदी पुल के पास, ग्राम महिमापुर (थाना जलालपुर) से समय लगभग 12:30 बजे दोपहर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक लोहे की रॉड तथा एक बांस की लाठी भी बरामद की।
पूछताछ में आरोपी का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 24 अक्टूबर 2025 को उसका विवाद गांव के ही रामकुमार पाण्डेय व उनकी पुत्री रीतिका पाण्डेय से बच्चों के झगड़े को लेकर हुआ था। इसी रंजिश में उसने रामकुमार पाण्डेय पर लोहे की रॉड से सिर व शरीर पर प्राणघातक वार किए थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आरोपी ने बताया कि उसका बेटा अंश पाण्डेय भी मौके पर मौजूद था और उसने रीतिका पाण्डेय को लाठी से मारा-पीटा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम – अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज
पिता का नाम – शेषमन पाण्डेय
निवासी – ताला मझवारा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 394/25, धारा 109(1)/352/351(3)/103(1) बीएनएस, थाना जलालपुर, जौनपुर।
बरामदगी
- एक लोहे की रॉड
- एक बांस की लाठी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- गजानंद चौबे – प्रभारी निरीक्षक, थाना जलालपुर
- राम अवतार यादव – उपनिरीक्षक, थाना जलालपुर
- प्रदीप कुमार – उपनिरीक्षक, थाना जलालपुर (क्राइम टीम)
- चन्दन सिंह – हे0का0, थाना जलालपुर (क्राइम टीम)


