हनी ट्रैप मामला:लड़की ने एक उद्यमी को फंसाया था जाल में, होटल के कमरे में बुला किया गया था ब्लैकमेल का प्रयास, आरोपी लड़की गिरफ्तार,दरोगा-सिपाही और फर्जी पत्रकार फरार

हनी ट्रैप मामला:लड़की ने एक उद्यमी को फंसाया था जाल में, होटल के कमरे में बुला किया गया था ब्लैकमेल का प्रयास,
आरोपी लड़की गिरफ्तार,दरोगा-सिपाही और फर्जी पत्रकार फरार
UP NEWS : बरेली में हनी ट्रैप गिरोह मामले में आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह नाबालिग बताई गई है। किला क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पिछले दिनों भंडाफोड़ किया गया था। इसमें नाबालिग लड़की मुख्य आरोपी के तौर पर थी, जिसके जरिए उद्यमी को फंसाया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किला चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया। इनके अलावा फर्जी पत्रकार गुलाम साबिर, नावेद और चांद अल्वी फरार हो गए थे।
बरेली में हनी ट्रैप गिरोह की लड़की ने एक उद्यमी को जाल में फंसाया था। उन्हें कॉल कर होटल के कमरे में बुलाया, फिर गिरोह ने उद्यमी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। पीड़ित ने किला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
किला थाना पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को घटना के दौरान अपना पता गलत दर्ज करा दिया था। पुलिस ने सही पते की जानकारी जुटाकर उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नावेद भी इस वक्त लड़की के घर पर था, जो दबिश के दौरान फरार हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि लड़की से घटना के संबंध में बयान भी लिए हैं। उसे जेल भेजा जाएगा।