हिन्दू सम्मेलन आयोजित, हिन्दू एकता पर दिया गया जोर
जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में सकल हिन्दू समाज के बैनर तले एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना रहा।

मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव उपाध्याय ने RSS के पंच परिवर्तन ( सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और कर्तव्य बोध) का संकल्प लेकर चलने का आग्रह किया ।
अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू समाज की एकता अत्यंत आवश्यक है। समाज की संगठित शक्ति से ही सनातन संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों की रक्षा संभव है। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र और धर्महित में एकजुट होने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि मनीष सिंह ने कहा कि संगठित हिन्दू समर्थ भारत बटेंगे तो कटेंगे,हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है। संगठित समाज ही अपनी संस्कृति, धर्म और अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
सम्मेलन में गुलाब चन्द पाठक (जिला सह संचालक), विवेक मिश्रा (सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख), अरविंद जी (खंड कार्यवाहक), अमन सिंह (खंड व्यवस्था प्रमुख), कृष्णकुमार (धर्म जागरण प्रमुख), चन्द्रदेव पटेल (खंड सह संचालक), शरद उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, रमेश दुबे, श्यामधर मिश्रा, राहुल दुबे, आशुतोष उर्फ शनि दुबे (जिला सुरक्षा प्रमुख), कमलेश पांडेय, छेदीलाल जायसवाल, भोरिक सोनकर, विष्णु मिश्रा, दीपक तिवारी, विनय यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा धर्म-जागरण को गति देने का संदेश दिया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।


