08 मिनट का मिशन — जीवन की ओर वापसी आज़मगढ़ निवासी 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक बेहद चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 03.04.2026 को रात्रि 10:18 PM पर यह अलर्ट Meta द्वारा UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर azamgarhpolice को सूचित किया।
मात्र 08 मिनट के अंतराल पर थाना सिधारी पुलिस टीम युवती के घर पहुँची और परिजनों को युवती द्वारा किए गए पोस्ट की जानकारी देते हुए, अविलंब युवती के पास दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि युवती ज़ोर-ज़ोर से रो रही है और अपना पेट व गला पकड़ कर दबा रही है, ऐसा करते हुए युवती बेहोश हो गई। पुलिसकर्मियों द्वारा अविलम्ब परिजनों के साथ बेहोश हो चुकी युवती को एंबुलेंस द्वारा नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने एवं स्वास्थ्य सामान्य होने के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा युवती की काउन्सलिंग की गई, जिस पर युवती द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया।

यह त्वरित और जीवनरक्षक प्रयास Uppolice साझेदारी का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसके अंतर्गत दिनांक 01.01.2023 से 31.03.2026 के मध्य 2427 लोगों के प्राणों की रक्षा की जा चुकी है।

