08 December 2022: इन मूलांक वालों की रहेगी सेहत खराब, जानें कैसा होगा आपका हाल…

Astro Uncle- 08 दिसम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 08 दिसम्बर 2022 है। 08 का अंक धैर्य,आत्मबल, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-12-2022का भाग्यांक 08 रहेगा। 08 के मित्र अंक 04,05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01–शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में शनि व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 08आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।
स्वास्थ्य-उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय—जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 08 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय-शनि आज का भाग्यस्वामी व अंकस्वामी होकर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट व टीचिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख मध्यम है।उड़द का दान करें।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय-आज शुक्र,शनि व बुध का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र जाँब में उत्कर्ष दे सकता है। जाँब में नामांक 0र व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-स्किन रोग के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। शनि जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- जाँब में मङ्गल व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।शनि व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे।
स्वास्थ्य-हड्डी विकार की संभावना है।तिल का दान करें।