जौनपुर।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा भगवान परशुराम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को सायं जौनपुर नगर में जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा और झांकी निकालकर पूरे शहर में भ्रमण किया गया।

इस दौरान रथ पर भगवान परशुराम की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही साथ में डीजे और दौड़ लगाते हुए घोड़े तथा साथ में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर भगवान परशुराम के नारे और जयकारे लगाते रहे पूरा शहर गुजमान हो उठा कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करते हुए शंखनाद हुआ

शोभा यात्रा की शुरुआत गांधी तिराहे से होते हुए पूरे शहर भ्रमण करते हुए ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक,जेसीज चौराहा होते हुए टीडी कॉलेज गेट खरका तिराहा शिव मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का समापन किया गया इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह शोभायात्रा जिले में पहली बार निकाली गई है लेकिन सभी से भरपूर सहयोग मिला अंत में सभी आए हुए प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और ब्लॉक के पदाधिकारियों को धन्यवाद किया

और कहा कि अब हर वर्ष यह भव्य शोभायात्रा जिले में निकाली जाएगी और अन्याय भ्रष्टाचार के खिलाफ जमीनी हकीकत पर समाज के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर संगठन और समाज के लिए कार्य किया जाएगा ।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित श्री पति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , मुख्य अतिथि मुख्य पं. आशीष शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष ,पं. अनिल दुबे आजाद प्रदेश प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ ,वेद प्रकाश शुक्ला ,महंत अवधेशानंद, अमित पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज ,जगदीश उपाध्याय, सर्वेश पाठक ,कौशलेंद्र पाण्डेय, विनोद तिवारी ,राम पाण्डेय, धनंजय तिवारी, पंकज शुक्ला ,संजय उपाध्याय ,सुरेंद्र उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा, अरविंद मिश्र, अभितेंद्र तिवारी प्रधान, श्याम मिश्र ,अखिलेश मिश्र ,राहुल मिश्रा प्रधान ,धीरज चतुर्वेदी प्रधान, दुर्गेश मिश्र, राजकमल मिश्रा, डॉ. महेश मिश्रा, संतोष मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update