Jaunpur:कर्पूरी ठाकुर के विचारों से ओतप्रोत है समाजवादी पार्टी :-राकेश मौर्या

शोषितों वंचितों और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे कर्पूरी ठाकुर:- शैलेंद्र यादव ललई

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आजीवन शोषितों,वंचितों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया जाएगा:राजनारायण बिंद

कर्पूरी ठाकुर के विचारों से ओतप्रोत है समाजवादी पार्टी :-राकेश मौर्या

भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों में कंबल वितरित किया गया।

रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद

महान समाजवादी नेता,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,शिक्षक, शोषितों,पीड़ितों,वंचितों की मजबूत आवाज़ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर सपाइयों ने ज़िला कार्यालय पर कर उन्हे याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्वामी जयंती जनशताब्दी समारोह पर
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहाकि जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहे जिसके नाते उन्हें जननायक की उपाधि दी गई।
आज भी केंद्र और प्रदेश की सामंती सरकार को कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चल कर ही हटाया जा सकता है।

जन्मशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहाकि जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाति जनगणना की मजबूत आवाज़ से भयभीत मोदी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है।
पूर्व ललई यादव ने कहा कि अपने संघर्षों,और आदर्शों से सामाजिक न्याय के प्रणेता और जननायक बने कर्पूरी ठाकुर।
पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने भारत सरकार से समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की।
इस अवसर पर सपा के ज़िला कार्यालय पर भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों में कंबल वितरित किया गया।जन्मशताब्दी समारोह को हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल,राजेश विश्वकर्मा, विवेक रंजन यादव, आरिफ हबीब, रुखसार अहमद,मनोज मौर्या,शर्मिला यादव, कलीम यादव, राजेंद्र टाइगर, मेवालाल गौतम,श्याम नारायण बिंद, अमित यादव, संजीव साहू आदि ने संबोधित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नाई समाज से विनोद शर्मा, विकास शर्मा और डा. अजय शर्मा, शाहनवाज़ खान शेखू, आलोक यादव, राममूर्ति सरोज, कमाल आज़मी, अलमास सिद्दीकी सभासद, डा. जंगबहादुर यादव, अन्नपूर्णा देववंशी, डा. शबनम नाज़, राजदेव पाल, कपिलदेव यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, अमजद अंसारी सहित सभी विधानसभाओं,फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जन्म शताब्दी समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update