27 दिसंबर 2021 को बीआरसी रोटहा ,भदोही पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2021-22 के तहत आज 27 दिसंबर 2021 को बीआरसी रोटहा ,भदोही पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री लालजी के मार्गदर्शन एवम ARP विज्ञान श्री सुनील त्रिपाठी,ARP श्री जितेन्द्र उपाध्याय,नोडल संकुल श्री विनय तिवारी एवम श्री अजय सिंह, स अ श्री कमल कुमार मिश्र,श्री बी एल पाल, श्री राकेश यादव ,श्री धीरेन्द्र सिंह एवं अन्य समस्त सम्माननीय साथियों की सहायता से कार्यक्रम का सफल आयोजन एवम् संचालन किया गया। क्विज में कक्षा 8 के 32 बच्चे, 7 के 22 बच्चे और कक्षा 6 के 25 बच्चे शामिल हुए।प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी एवम निष्पक्ष तरीके से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।सभी बच्चों को पुरस्कार एवं मिष्ठान आदि का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया ।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों में 4 बच्चे क वि कुकरौठी,3 बच्चे यूपीएस भुलईपुर,1 बच्चा क वि दरुनहा ,1 क वि बरवां एवम 1 बच्चा क वि जमुआ का जगह बना पाने में सफल रहा।इन बच्चों को विज्ञान में नए नवाचार एवं tlm निर्माण हेतु सम्बन्धित विद्यालय के smc खाते में ₹1000 भेजना प्रस्तावित है।कक्षावार भी हर कक्षा के सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। आज के क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी समस्त छात्र छात्राओं एवम शिक्षकों को हार्दिक बधाई और धयन्वाद*💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐