7 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अभियुक्तों को #GondaPolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा रेलवे/बस स्टेशनों के आसपास स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के फर्जी विज्ञापन चिपकाए जाते थे, जिन्हें देखकर लोग संपर्क करते थे। रजिस्ट्रेशन/साक्षात्कार/ट्रेनिंग व ज्वाइनिंग के नाम पर फर्जी लेटर प्रदान कर पीड़ितों से म्यूल खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई जाती थी।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना में इनके विरुद्ध 25 से अधिक ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 51 बैंक खातों का साइबर ठगी में उपयोग पाया गया है।

