भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा का दस दलो के साथ हुआ गठबंधन 

भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा का दस दलो के साथ हुआ गठबंधन

सन्तोष कुमार सिंह वाराणसी रिपोर्टर

वाराणसी:- हिस्सेदारी मोर्चा के संयोजक व प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने सर्किट हाउस मे किया पत्रकार वार्ता |केवट रामधनी बिन्द ने कहा की मेरे साथ मेरे सहयोगी हिस्सेदारी मोर्चे के सहसंयोजक व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा उपस्थित हैं। पत्रकार वार्ता में उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के संयोजक व भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद ने कहा कि लंबे समय तक दूसरे राजनीतिक दलों की सरकारों ने वंचित तबके को हवा हवाई विकास योजनाओं के सब्जबाग दिखाकर ठगने का काम किया। हमने हिस्सेदारी मोर्चा बनाकर इसी समाज को उसका वाजिब हक और हिस्सा दिलाने के लिये भाजपा के साथ गठबंधन किया है। विपक्षी दल सपा पर चुटकी लेते हुए श्री बिन्द ने कहा कि वैसे तो उन्होंने भी छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है, किंतु हम इसे गठबंधन न कहकर ठगबंधन कहते हैं। अगर उनकी मंशा वंचित, अति पिछड़े, पिछड़े वर्ग के विकास की होती तो वे उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बना चुके हैं। उनके लिए विकास का मतलब सिर्फ परिवार और किसी खास जाति का विकास होता है।

हिस्सेदारी मोर्चे के सभी 10 दल भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सहयोगी बनकर उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। मोर्चा में शामिल सभी पार्टियां अपने-अपने क्षेत्र और जिलों में गहरी पैठ बनाकर जमीनी स्तर पर काम करती आयी हैं, इसलिए इन सभी पार्टियों का अपनी-अपनी जातियों में अच्छा खासा प्रभाव है। इसलिए हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस बार के चुनाव में निश्चित ही हम भाजपा + हिस्सेदारी मोर्चा को लेकर 365+ सीटों पर बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं। इस अवसर पर हिस्सेदारी मोर्चा के सहसंयोजक व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम पूरी तत्परता के साथ प्रदेशभर में समाज के वंचित, शोषित लोगों की आवाज बनकर भाजपा हिस्सेदारी मोर्चे के लिए काम कर रहे हैं और हमारा प्रयास है कि भाजपा + हिस्सेदारी मोर्चा बड़ी संख्या वाली सीटों के साथ जीत हासिल करे ताकि, देश और समाज के विकास में सबकी हिस्सेदारी, सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके और भविष्य में समाज की मुख्य धारा से पिछड़े हुए लोगों का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में ठोस और दूरगामी नीतियां बन सके।

श्री कुशवाहा ने कहा कि आज़ादी के सात दशक तक गरीबी, बेकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि काठ की हांडी बारबार नहीं चढ़ती है, और अब तो जनता ने योगी मोदी की सरकार का स्वाद चख लिया है। इसलिए उत्तर प्रदेश में हिस्सेदारी मोर्चा के सहयोग से एक बार फिर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

उल्लेखनीय है भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा के घटक दलों में –
1. भारतीय मानव समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, केवट रामधनी बिन्द ,2. प्रगतिशील समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंजीनियर सुनील कुशवाहा ,3. भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम राजभर ,4. मानव क्रांति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर एन मानव ,5. मानव हित पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृष्ण गोपाल कश्यप ,6. पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, चंदन सिंह चौहान ,7. भारतीय समता समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, महेंद्र प्रजापति ,8. मुसहर आंदोलन मंच गरीब पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, चंद्रमा वनवासी ,9- शोषित समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाबू लाल राजभर ,10- राष्ट्रीय जलवंशी क्रांति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र निषाद हिस्सेदारी मोर्चा के रुप मैं शामिल हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update