अयोध्या का परिवार कर रहा कारसेवा
विश्व विख्यात धर्म नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही पूरे विश्व में भगवान राम के प्रति बढ़ती आस्था की झलक दिखने लगी है|
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में अयोध्या जैसे राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है|
इसका निर्माण वहां की सरकार करा रही है, जबकि मंदिर निर्माण में अयोध्या का एक परिवार कारसेवा कर रहा है|
मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या से ईंट ले जाई गई है।
अरब देशों में भी हिंदू सनातन संस्कृति के प्रति आदर भाव बढ़ रहा है|
यूएई के अबू धाबी में निर्माणाधीन राम मंदिर में अयोध्या वासियों ने भी अपनी कार सेवा शुरू कर दी है|
दुबई में प्रवासी अयोध्यावासी विवेक तिवारी वैसे तो नौकरी दुबई में करते हैं, मगर अबू धाबी में बन रहे राम मंदिर में कारसेवा के लिए सपरिवार जुट गए हैं।
विवेक का साथ देने उनकी माता पर्मावती व पिता जगदीश तिवारी भी दुबई में प्रवास कर रहे हैं|
अरब की धरती पर सनातन धर्म के सूर्योदय से वहां रहने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति की झलक दिखने लगी है|
यहां प्रातः तथा सांयकाल में मंत्रोच्चार की ध्वनि गुंजायमान हो जाती है|
वहां से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें सनातन धर्म की वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति को परिभाषित हो रही है|
इस परिवार के बच्चे अपने मंत्रों में सीएम योगी के नाम का प्रयोग भी कर रहे हैं।