संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: सूरत से लापता युवक का शव जौनपुर में मिला, जगह-जगह से जानवरों ने नोचा

 

जौनपुर के मटियरा फत्तूपूर कला गांव निवासी महेंद्र पटेल नौकरी के चक्कर में सूरत रहता था। बीते चार फरवरी से वह लापता था। रविवार सुबह महेंद्र का शव जिले में ही मिला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
विस्तार
गुजरात के सूरत से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह जिले के रामनगर गांव के पास सड़क के किनारे मिला। शव को जगह-जगह से जानवरों ने नोच डाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर कई सवाल हैं।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मटियरा फत्तूपूर कला गांव निवासी महेंद्र पटेल (35) पुत्र लालजी पटेल सूरत की एक साड़ी कंपनी में काम करता था। बीत चार फरवरी की शाम को वह कंपनी से काम कर बाहर निकला और गायब हो गया। उसके साथियों ने तलाश की मगर वह नहीं मिला। महेंद्र का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था

घटना की खबर के परिजन जौनपुर से सूरत तक गए मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच रविवार सुबह मुंगराबादशाहपुर-बेलवार मार्ग पर रामनगर गांव के पास सड़क किनारे एक सड़ा-गला शव दिखा। ग्रामीणों ने सूचना प्रधान शुभम सिंह को दी। प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। आशंका है कि शव एक हफ्ते से अधिक दिनों की है। शव को कई जगह से जानवरों ने नोच डाला था। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि परिजनो ने किसी तरह की कोई तहरीर नही दी है। बताया जा रहा युवक का दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का खुलासा हो सकता है।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update