लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण,
पशु चिकित्साधिकारी डा. केदारनाथ सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत हथेड़ा व गलरा स्थित पशु आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए व्यवस्था सुदृढ रखने को कहा और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जानिए पशु चिकित्साधिकारी सबसे पहले ग्राम पंचायत हथेड़ा स्थित पशु आश्रय स्थल पंहुचे, जहां मौजूद 64 पशुओं के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पशु आश्रय स्थल का बाउंड्रीवाल टूटा देख तत्काल ठीक कराने को कहा। प्रकाश के लिए हाइलोजन लगवाने का निर्देश दिया। भूसा स्टाक को भी देखा। हरे चारे की व्यवस्था न होने पर पशु आश्रय स्थल का संचालन करने वाले ठेकेदार से व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
जानिए पशु चिकित्सक डा. कमलेश कुमार को पशुओं की नियमित देखभाल करने को कहा। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। बाद गलरा स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल पंहुचकर व्यवस्था परखी। पशु आश्रय स्थल पर कुल 222 निराश्रित पशु थे। इस दौरान पशु चिकित्सक डा. उदय प्रताप, अरुण कुमार मिश्रा आदि थे।