सपना चौधरी अपने म्यूजिक वीडियोज की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका गाना ‘लव यू गोरी रे’ रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने का सपना जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक रील साझा किया है। इस इंस्टा रील पर में सपना अपने नए गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में सपना को ‘लव यू गोरी रे’ गाने पर लिपसिंक करते हुए देखा जा सकता है। सपना का यह इंस्टा पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘माइंड ब्लोइंग गाना है मैम जी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं सपना जी।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा,
‘आप बहुत क्यूट हैं।’ इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी इस पोस्ट पर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सपना का यह गाना पिछले दिनों रिलीज हुआ है। जो जमकर धमाल मचा रहा है। गाने में सपना देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी पर फिल्माए इस गाने को नोनू राणा ने अपनी आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना गांव के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई नजर आ रही हैं। बहुत कम समय में इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।