म्यांमार कोर्ट ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोप में नेता आंग सान सू की को सुनाई तीन साल की सजा
म्यांमार कोर्ट ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोप में नेता आंग सान सू की को सुनाई तीन साल की सजा
सार-:
सू की को लोकतंत्र के अहिंसक संघर्ष के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
म्यांमार की एक अदालत ने शुक्रवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार के सैन्य शासन के कट्टर विरोधियों में से एक 77 वर्षीय आंग सान सू की ने खुद पर लगे आरोपों का निराधार बताया था। सू की को लोकतंत्र के अहिंसक संघर्ष के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।