जौनपुर:पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है महिलाएं-बबिता तिवारी

जौनपुर:पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है महिलाएं-बबिता तिवारी

रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह

जलालपुर —- क्षेत्र के बयालसी इण्टर कॉलेज के मथुरा सिंह सभागार में शुक्रवार को काशी क्षेत्र के जिला प्रशिक्षण वर्ग मछली शहर कार्यक्रम में
जिला अध्यक्ष इंदुबाला सिंह जी की अध्यक्षता में जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र सांसद वी पी सरोज ने भारत इतिहास व विकास के विषय में विस्तार से बताया।
जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने प्रशिक्षण क्यो जरूरी है के विषय में बताया। महिलाओं को प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को पुनः जीतने के लिए धन्यवाद दिया।

दूसरे सत्र में बबिता तिवारी क्षेत्रीय महामंत्री महिला ने राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से बताया महिलाओं के अधिकारों के प्रति व उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
तृतीय सत्र में अपराजिता सोनकर क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विषय मे प्रकाश डाला।


चतुर्थ सत्र में गीता रानी गुप्ता ने महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौती के बारे में विस्तार से बताया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह, जूही सिंह, माधुरी मिश्र, वंदना पटेल ,वंदना मिश्रा, अर्चना पांडेय समस्त पदाधिकारी बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रिशू सिंह ने किया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update