जौनपुर।अज्ञात कारणों से बीती रात आग लग जाने के कारण चार गौवंशो की मौत, एक गम्भीर रूप से झुलसी
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अज्ञात कारणों से बीती रात आग लग जाने के कारण चार गोवंशो की मौत हो गई है।
जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ने गो गोवंशों का अंतिम संस्कार कराया है ।
रघुनाथपुर गांव में लालचंद पुत्र स्व रज्जुराम गौतम मड़हा डालकर करीब डेढ़ लाख रुपए का दुधारू गाय और बछड़ा पाल रखा था। शनिवार की रात अज्ञात कारणों से मड़हे में आग लग गई।
जिसके बाद मड़हा धू- धू कर जलने लगा। आग लगने की खबर लालचंद गौतम को हुई तो घर से निकलकर बाहर आए। तब तक आग भीषण रुप पकड़ लिया था। मड़हे से लोगों ने जानवरों को निकालने का प्रयास किया लेकिन दो कीमती दुधारू गाय की मड़हा के अंदर ही झुलस कर मौत हो गई।
किसी तरह दो बछड़ों को बाहर निकाला गया। जिसमें दोनो बछड़े की थोड़ी देर बाद मौत हो गई ।और एक गाय गम्भीर रुप से झुलस गई। आग से गोवंश मरने के कारण घर में कोहराम मच गया।
रविवार की सुबह सूचना पाकर राजस्व लेखपाल एवं पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच कर झुलस गए गोवंश की इलाज किया। उसके बाद रामपुर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह मौत हो चुके गोवंश की अंतिम संस्कार कराया।