आतिक का अंत – माफिया से नेता बने अतीक अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अतीक के भाई अशरफ को भी मार दिया गया है. ये सनसनीखेज वारदात मीडिया के सामने ही हुई। पत्रकारों के सामने ही गोली मारी गई. पीछे से गोली मारी। हमलावरों ने जयश्री राम के नारे लगाते हुए अतीक अहमद के सिर पर गोली मारी। पत्रकार उस समय अतीक और अशरफ से बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी गई। अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज के इस अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। ये वारदात लगभग 10. 30 बजे हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के समय यूपी पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है. इनके नाम अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू बताए जा रहे हैं।
बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी कि उनकी सुरक्षा की जाए। कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी हत्या कर दी गई। इस घटना ने यूपी पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की आगे की कार्यवाही जारी है।
Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
Related Posts

