Jaunpur News:उत्कृष्ट काव्य रचना हर्षित का हुआ विमोचन
उत्कृष्ट काव्य रचना हर्षित का हुआ विमोचन
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर—– क्षेत्र के यूपीएस काकोरी के सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह की उत्कृष्ट काव्य रचना हर्षित का विमोचन हुआ।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में कल रूद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर में तुलसीदास एकल नाट्य मंचन पद्मश्री शेखरसेन द्वारा अदभुत प्रस्तुतिकरण किया गया।
मुख्य अतिथि मा0 रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया रहे। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के बारे में डॉ0 आशीष द्वारा विस्तार से बताया गया कि मिशन किस तरह से बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कार्य करता है।
इस अवसर पर संजय कुमार सिंह सहायक अध्यापक यू पी एस ककोरी एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन जौनपुर इकाई के संयोजक की उत्कृष्ट काव्य रचना हर्षित का विमोचन हुआ।
हमारे बेसिक शिक्षा परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है। इस अवसर पर सुशील सिंह विधायक सैयदराजा, समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, सेतुवा बाबा, पूर्व क्षत्रिय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव, अतुलनन्द के डायरेक्टर राहुल सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह मुन्ना,बेसिक शिक्षा परिवार से पवन सिंह ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर,सुरेश पाल, रुद्रसेन सिंह,सुरेश सिंह आदि लोग उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्य प्रेम सेवा मिशन काशी अंचल के संयोजक डॉ0 नंदलाल सिंह ने किया।