Jaunpur:पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
रिपोर्ट अमित पाण्डेय
सुजानगंज (जौनपुर)पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह, विद्यार्थी पुस्तक वितरण व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गायक कलाकारों तथा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी जानकारी आयोजक प्रमोद पाठक (उद्योगपति गुजरात) ने राघव पैलेस में प्रेस वार्ता के दौरान बताई उन्होंने बताया कि 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पुस्तक वितरण एवं राष्ट्रीय वअंतर्राष्ट्रीय गायक कलाकारों तथा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम 24 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज के प्रांगण में होने जा रहा है। पाठक जी ने बताया कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। और यह कार्यक्रम हमारे द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। तथा आज रविवार के दिन राघव पैलेस में चयनित जोड़ों को प्रमोद पाठक द्वारा विवाह वस्त्र दिया गया। इस मौके पर डॉ सुनील मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, डॉ संजीव कुमार त्रिपाठी, आनंद प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा पूर्व प्रधान, सुशील कुमार सिंह टिंकू,अजय शुक्ला व डॉ.वारिस अली तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur:पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

