Jaunpur:जायसवाल समाज के पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन  की मनाई जयंती

Jaunpur:जायसवाल समाज के पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन  की मनाई जयंती

रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता
मुंगराबादशाहपुर।प्रतापगढ़ रोड पर स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में मंगलवार देर शाम को जायसवाल सेवा समिति की तरफ से  पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई|कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक रतन लाल जायसवाल, अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। उनको उपस्थिति स्वाजातीय बंधुओं ने आरती पूजन व माल्यार्पण  कर के याद किया|

इस दौरान जायसवाल सेवा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के बारे में आज के युवा पीढ़ी को जानकारी रखने की आवश्यकता है|अपने अतीत के बारे में जानकारी से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं|उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है|सहस्त्रबाहु का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली रहा है|उन्होंने हमेशा लोक कल्याण का कार्य किया है|

मुख्य रूप से  रतन लाल जायसवाल ,व्यवस्थापक मनोज कुमार जायसवाल बबलू,राम लखन जायसवाल,सभासद सूर्य लाल जायसवाल,राज कुमार जायसवाल काजू,जगदंबा जायसवाल, सुनील जायसवाल गामा,राजीव जायसवाल,राजेन्द्र जायसवाल राज,शिव प्रसाद जायसवाल,गौरव जायसवाल बंटी,अशोक जायसवाल पोपट,हरिश्चंद्र  जायसवाल बबलू,आशीष जायसवाल,सचिन जायसवाल,मनोज कुमार जायसवाल आदि रहे|

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update