जौनपुर।अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो काशी प्रसाद सिंह यादव की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए एक युवक को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 20 हजार अर्थ दंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अभियोग पंजीकृत करवाया था कि दिनांक 8 जुलाई 2023 को उसकी नाबालिग पुत्री को राहुल गौतम निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा शारीरक सम्बन्ध बनाने की नीयत से भगा ले गया। 9 जुलाई 2023 को पीड़िता लड़की बरामद हो गई और शिकारपुर चौकी इंचार्ज विवेचक गिरीश चंद्र मिश्र द्वारा उसका त्वरित चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर विवेचना की गई।
न्यायालय में जिरह के दौरान पीड़िता एवं उसकी मां अपने पूर्व के बयान से मुकर गई। वादिनी ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति ने तहरीर लिख कर दी थी उसमें क्या लिखा था उसकी जानकारी उसे नहीं थी। जबकि पीड़िता ने कहा कि वह 18 वर्ष की है। घटना के दिन वह अपने नाना के यहाँ चली गई थी। राहुल द्वारा किसी प्रकार के दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया।किन्तु विधि विज्ञान प्रयोगशाला में पीड़िता के आंतरिक परीक्षण व दोनों के डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अभियोजन के कथन की पुष्टि हो गई।
विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार उपाध्याय व कमलेश राय के द्वारा की गई बहस के पश्चात अदालत ने आरोपी राहुल गौतम को पॉक्सो ऐक्ट के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और बीस हजार अर्थदंड से दंडित किया।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

