थाना अध्यक्ष की अपराधियो पर पैनी नजर:6 वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट–निशांत सिंह
बरसठी।स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गांव से बरसठी पुलिस ने जौनपुर न्यायालय के आदेश पर पांच वारंटीयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद जौनपुर न्यायालय से चलाए जा रहे अभियान में अपराध एवं अपराधियों एवं वांछितत वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मडियाहू के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देश में बरसठी थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक अपने हमराही उप निरीक्षक रविंद्र कुमार भारती, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, हेड कांस्टेबल गुरु दयाल सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश गौड़, कांस्टेबल सुरेश यादव के साथ वारंटी राम सजीवन यादव पुत्र स्वर्गीय कटिपाल यादव निवासी ग्राम बरेठी, दीपक हरिजन पुत्र बालचंद हरिजन निवासी पपरावन तथा पिंटू हरिजन पुत्र बालचंद निवासी पपरावन थाना बरसठी जौनपुर शीतला प्रसाद पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम बरेठी थाना बरसठी जनपद जौनपुर इज़हारुल हसन पुत्र सुल्तान निवासी कूसा थाना बरसठी जौनपुर नरूलएन पुत्र सुल्तान निवासी कूसा थाना बरसठी जौनपुर को वारंट जारी होने पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

