Jaunpur News:पालिका प्रशासन ने चलाया पालीथीन अभियान,वसूला जुर्माना,दुकानदारों में मचा हड़कंप

पालिका प्रशासन ने चलाया पालीथीन अभियान,वसूला जुर्माना,दुकानदारों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट–विक्की गुप्ता

मुंगरा बादशाहपुर,।नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्लास्टिक पालीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर मंडी समिति परिसर समेत कई स्थानों पर दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि सुबह 12 बजे से प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान के तहत डेयरी , दोना पत्तल थोक व्यापारी जिनमे दिनेश डेयरी , लाल जी गुप्त, सगीर अहमद, गुड्डू, शानू समेत आठ दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही उनसे 19 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। यह चेकिंग अभियान नगर समेत मंडी समिति परिसर में चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के साथ जलकल जेई शिवा नंद वास्को, लिपिक बृज किशोर यादव, ज्ञान प्रकाश पटेल, ओंकार मिश्र समेत अन्य नगर पालिका कर्मी शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update