नाली निर्माण होने से मुकदमे से बचेगी जनता:नाली निर्माण से बाजारवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
रिपोर्ट–निशांत सिंह
बरसठी : विकास खंड बरसठी के कटवार बाजार में नाली निर्माण से बाजार वासिहो को मिलेगी बड़ी राहत निगोह से जरौना जाने वाली मेंन रोड पर स्थित है कटवार बाजार जंहा हर बारिश में दुकानदारों व बाजारवासियों के लिए बारिश बड़ी चुनौती बन कर खड़ी हो जाती थी जनता ने बताया कि पानी बहाने का कोई नही था हमारे पास रास्ता सड़को पर दिन रात बहता था घरों का पानी कितने लोगों पर किया जा चुका है मुकदमा जिसको लेकर दहसत में रहती थी कटवार की जनता पुलिस आये दिन करती थी परेशान जिसको लेकर लोगो ने इस समस्या को ग्राम प्रधान फुलगेना देवी पत्नी स्वर्गीय सुभाष चंद्र बिन्द से औगत कराया। इस समस्या को ग्राम प्रधान ने दूर करने के लिए 200 मीटर नाली की मांग की जो कि कार्य की स्वीकृति SLWM के तहत दे दी गई। जो कि यह कार्य 1 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। जो कि कार्य प्रगति पर है। यह बजट लगभग तीन लाख रुपये तक का दिया गया है बाजार वासियो में हो रहे कार्यो के गुडवत्ता से सन्तुष्टि जाहिर की है वही ग्राम प्रधान ने बताया कि इस कार्य मे सामान मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण रूप से लगाए जा रहे है इस कार्य की निगरानी स्वयं खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा की जा रही है। इस कार्य से बाजार वासियो को अब बारिश के दिनों में जलभराव से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान सन्दीप गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,मुन्ना विश्वकर्मा,रवि गौतम,गुड्डू,ओमकार,पप्पू शर्मा, सुजीत,उदय भान सिंह,चंद्रशेखर सिंह,लाल बहादुर यादव, मुख्तार अहमद,मैनुद्दीन,मजीद अहमद,ताज अली, रुस्तम,निजामुद्दीन,मोहर्रम,वसीर,जमील अहमद मौजूद रहे।

