ससुर ने बहू को बना लिया घरवाली, बेटा पहुंचा थाने मदद की लगाई गुहार… कहानी सुन पुलिस भी चकराई!
UP:एटा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसके पिता ने जबरन उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बना ली है। उसे डरा धमकाकर अपने साथ रख रहे हैं। उसकी बात सुन पुलिस भी चकरा गई। पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा।
मामला मिरहची थाना क्षेत्र के नगला खरगी गांव का है। गांव निवासी राजबहादुर ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। बताया कि मेरी पत्नी रूबी को मेरे पिता रामपाल ने डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना लिया है। नवंबर माह में पिता ने मेरी शादी औपचारिक रूप से कराई थी। एक माह वह मेरे साथ रही। इसके बाद मेरे पिता ने उसे जबरन अपने साथ रख लिया। डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना ली। कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा मामला
मामले में सीओ सदर अमित कुमार रॉय ने बताया कि युवक एक महिला को अपनी पत्नी बता रहा है। जबकि, महिला कह रही है कि उसकी शादी उसके पिता रामपाल के साथ हुई है। यह मामला कोर्ट में ही निस्तारित हो पाएगा कि आखिर वह किसकी पत्नी है। शांति व्यवस्था न भंग हो इसके लिए पुलिस नजर रखेगी।
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।
हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।