सपा विधायक सहित चार एवं कई अज्ञात पर मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा की विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट के मामले में सपा विधायक समेत चार नामदर्ज कुछ अज्ञात समर्थकों पर मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
सोमवार को दोपहर लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का एक होटल में कार्यक्रम था उससे पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी का बाहरी होने का विरोध किया आरोप है कि मौके पर अपने समर्थकों के संग पहुंचे मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल ने कार्यकर्ता अश्वनी तिवारी को गाली गलौज देते हुए हाथापाई की जिसका वीडियो वायरल हुआ सपा कार्यकर्ता अश्विनी तिवारी के तहरीर पर विधायक पंकज पटेल ,रामसनेही, शुभम पाल, रोहित यादव सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है

