Jaunpur News:सर्प के डंसने से कक्षा पांच की छात्रा की मौत
मुंगराबादशाहपुर।घर के दलान में खेल रही बालिका को सर्प ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पूरा मधु (भीखपुर) निवासी शिवांगी प्रजापति (10) पुत्री संतोष प्रजापति कक्षा 5 की छात्रा है।वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। सुबह 6 बजे वह उठी और स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी।कुछ वक्त के लिए वह घर के बाहर बने दालान में खेलने चली गई । खेलते वक्त सर्प ने डस लिया।वह दौड़ कर परिजनों को जानकारी दी लेकिन जब परिजन कुछ समझ पाते उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने झाड़ फूंक का सहारा लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

