Jaunpur News:हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक 

Jaunpur News:हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह

जलालपुर:—– क्षेत्र के मथुरा सिंह सभागार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल जलालपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई ।
जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने आगामी कार्यक्रम को लेकर कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए
अभियानों की कार्य योजना पर चर्चा की, साथ ही समाज के सभी वर्गों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में भी सभी कार्यकर्ताओं को लगना है और इस अभियान को सफल बनाना है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी का आईटी और सोशल मीडिया विभाग व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके।देशभर में 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले विभिन्न अभियानों जैसे तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका के संबंध में सोशल मीडिया विभाग कार्य योजना बनाकर कार्य करें।आज फिर से हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा देश व तिरंगे के प्रति जन-जन में सम्मान का भाव जगाने का काम कर रही है। सभी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। भाजपा कार्यकर्ता अभियान के तहत तिरंगे के साथ वीडियो बनाएं व सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह एवम् संचालन अभियान मंडल संयोजक कृष्णचंद्र चौबे ने किया।
इस अवसर पर राजबहादुर दुबे,अनिल सिंह,सुशील निषाद,धीरेंद्र सिंह,संजय सिंह,आशुतोष द्विवेदी,भैयालाल सरोज,शशि दुबे,किशन सिंह,दशरथ पाल, नीरज सिंह,विवेक सिंह,विपिन सिंह,अवधेश पटेल,सुरेंद्र दुबे,मोहित उपाध्याय,अशोक नागर,राजेश राजभर,नितेश यादव,अरविंद सिंह,विनीत मिश्रा,भैयालाल सोनकर,राजेश गोंड, रमेश निषाद आदि मौजूद रहे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update