Jaunpur:रामपुर का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भरत मिलाप शान्ति पूर्ण रूप से संपन्न,
चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखे हुई नम ।
आकर्षक चौकियों एवं लागों को देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध।
रामपुर । नगर पंचायत रामपुर में बुधवार को प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला में ऐतिहासिक लागों व चौकियों का किया गया प्रदर्शन, दर्शक गण भाव विभोर होकर घर वापस गये।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचमी पर लगने वाला नगर पंचायत क्षेत्र रामपुर का विजयदशमी व भरत मिलाप का मेला 2 दिन मंगलवार व बुधवार को दिन में मेला मैदान में लगने के पश्चात बुधवार की सायं काल से बाजार क्षेत्र में समस्त मेला आ जाता है। जहां पर रात्रि भर ऐतिहासिक चौकियों एवं लागों का प्रदर्शन किया जाता है।

जिसको देखने के लिए हजारों की भीड़ आती जाती रहती है। रात्रि में पूरे बाजार क्षेत्र की दुकानें ,चौराहों पर विद्युत राडो व झालरों से पाट दिया जाता है। मुख्य चौराहा पर तो विद्युत सजावटों एवं साउण्डो की कम्पटीशन की जाती है ।वहीं पर चौकियों के साथ दूर-दूर से आए हुए डीजे का भी कंपटीशन भी कराया जाता है। इस प्रकार से इस मौके पर बाजार क्षेत्र विद्युत राडों व झालरों से सजा हुआ रहता है ।

इधर विद्युत विभाग व पुलिस प्रशासन का कार्य सराहनीय रहा है ।जिससे जहां रात्रि भर विद्युत सप्लाई चलती रही, वहीं पर पुलिस प्रशासन रात्रि भर चक्रमण करती रही।
रामपुर बाजार के हनुमान मंदिर के पास जगत जननी माता सीता समेत चारो भाइयों का मिलने होते ही जय श्रीराम का उद्घोष होने लगा और लोग पुष्पवर्षा करने लगे।जिसे देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे।चारो भाईयो के मिलने होने के बाद लोगों की आंखे नम हो गयी। जानकी समेत चारो भाईयो की आरती उतारी गयी ।

मेला समिति द्वारा लागों तथा विभिन्न समितियों द्वारा चौकियों ने एक से बढ़कर एक पदर्शन किया।सभी चौकियां बारी बारी से अपना पदर्शन कर मेले में आए लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

जिसमे नवयुवक बजरंग दल, आदर्श सेवा समिति दल, श्री सिद्धिविनायक चौकी समिति, महाकाल चौकी समिति, कृष्णा दल चौकी समिति,जय मां काली शक्ति समिति सहित अन्य दलों द्वारा प्रर्दशन किया गया। चौकियों को देखने के लिए आतुर भक्तों की भीड़ सड़क पर दोनों तरफ पूरी रात जमा रहे। महिलाएं बच्चे आदि मकान की छतों पर से ही देखते नजर आयें। जगह-जगह पर स्टेज बनाकर बढ़िया प्रदर्शन करने वाले चौकियों के कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत कर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया जा रहा था।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल अशोक कुमार दुबे, बबलू दुबे, मनीष जायसवाल,हिप्पी जायसवाल, भोरिक सोनकर ,आशीष, विकास, रिंकू जायसवाल, चिंटू जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, सोनू, राजशेखर, दीपक जायसवाल , रंजीत जायसवाल, अर्जुन मौर्या, बबलू जायसवाल,बन्टी , शिवम्, जयकिशन सहित काफी लोगो का सहयोग रहा।।

