जौनपुर। मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने पक्के मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह जब युवक कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवक फांसी से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी इसके बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी शिव आसरे यादव उर्फ बाबा का 22 वर्षीय पुत्र उमेश यादव प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेले सोने चला गया घर के अन्य परिजन बगल स्थित टिनशेड में सो गए। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे जब उमेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने पहुंचकर किवाड़ खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मां ने पिता शिवआसरे से बेटे की कमरे से नहीं निकलने की बात बताई। परिजनों ने जब खिड़की से देखा तो वह फांसी से लटक रहा था। इसके बाद परिजन बदहवास हो गए और किवाड़ को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन किवाड़ नहीं टूटा और घर पर रोने पीटने जैसा कोहराम मच गया। किसी ने सूचना मडियाहू कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दिया इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर किवाड़ तुड़वाकर मृतक उमेश यादव के शव को फांसी से नीचे उतारा और आवश्यक लिखा पढ़ी करने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजन अभी तक कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। घर में मां पिता समेत अन्य परिजन रोने पीटने में लगे हुए।
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
